महराजगंज नगर पालिका परिषद के गांधीनगर वार्ड नंबर 16 में सड़कें पूरी तरह बदहाल हो चुकी हैं।
जगह-जगह बड़े गड्ढों और जलभराव की समस्या से स्थानीय लोगों को रोजाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी उर्मिला देवी, बद्रीनाथ गुप्ता और पिंटू निक्कू ने सड़क मरम्मत की मांग उठाई है।
वहीं सभासद आलोक गुप्ता ने नगर पालिका प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
.
#Maharajganj #GandhinagarWard16 #BadRoads #RoadIssue | Maharajganj News